BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फिल्म सिटी पर अखिलेश का तंज, कहा-उतरने वाली है फ्लॉप पिक्चर

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
उन्नाव दुर्घटना : अखिलेश, कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने की अपनी घोषणा के बाद जहां आज निर्माता निर्देशकों के साथ अहम बैठक करेंगे. वहीं इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है.

अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया कि अब सपा काल की ‘फिल्म सिटी’ का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फीता काटने को तैयार खड़ी है. पर, अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डायलॉग. उनकी फ्लॉप पिक्चर उतरने वाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है.

इस बीच प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना को लेकर कवायद तेज हो गई है. राज्य में फिल्म सिटी परियोजना के लिए 1000 एकड़ जमीन की पहचान कर ली गई है. वहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिल्म और टीवी जगत के चर्चित चेहरों के साथ अपने आवास पर बैठक करेंगे. इसमें फिल्म निर्माण से जुड़े तमाम निर्माता, निर्देशक और कलाकार हिस्सा लेंगे. कुछ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे, तो कुछ यहां मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे.

इनमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एनएसडी के चेयरमैन परेश रावल सहित अनुपम खेर, निर्माता निर्देशक सौंदर्या रजनीकांत, विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर, नीरज पांडेय, डेविड धवन, सुभाष घई, शारिक पटेल जी-स्टूडियो, भूषण कुमार टी सीरीज, चंद्र प्रकाश द्विवेदी ,राज शांडिल्य, रवीना टंडन, परेश रावल, सतीश कौशिक, विशाल चतुर्वेदी, जॉन मैथ्यू मथान, प्रियदर्शन, महावीर प्रसाद, महावीर जैन, अनामिका श्रीवास्तव, मुराद अली खान, ओम राउत, संदीप सिंह, दीपक दल्वी और मनोज मुंतशिर शामिल हैं.

इसके अलावा राजधानी में निर्माता निर्देशक शैलेश सिंह, विजेंद्र प्रसाद, अशोक पंडित, कैलाश खेर, मनोज जोशी, नितिन देसाई, विनोद बच्चन, पद्म कुमार, उदित नारायण और अरुण अनूप जलोटा बैठक में शामिल होंगे. फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव भी मीटिंग में अपनी राय रखेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें स्वास्तिक का महत्व

Next Post

कांस्टेबल ने प्रेमिका के चक्कर में कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Next Post
कांस्टेबल ने प्रेमिका के चक्कर में कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

कांस्टेबल ने प्रेमिका के चक्कर में कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d