BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म में, अक्षय बनेंगे पृथ्वीराज चौहान

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in समाचार
अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म में, अक्षय बनेंगे पृथ्वीराज चौहान
Share on FacebookShare on Twitter

आज बॉलीवुड के उस स्टार का जन्मदिन है, जो अपनी फिल्मों के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करवाते हैं और जब फिल्म लेकर बड़े पर्दे पर आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। जी हां, हम अक्षय कुमार की बात कर रहे हैं। अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड में सबसे कमाई करने वाले स्टार्स में शामिल है। इसी साल जारी की गई फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में सेलेब्स में अक्षय कुमार कमाई के मामले में नंबर 1 पर है।

खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी फिल्म से जुड़ी एक घोषणा की गई है। अक्षय कुमार जल्द ही एक एतिहासिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम होगा ‘पृथ्वीराज’। इस फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म अक्षय की अबतक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी।

अक्षय कुमार के बारे में कहा जाता है कि वो इतने फिट और समय के पाबंद हैं कि वो एक साल में चार फिल्मों की शूटिंग कर सकते हैं। अक्षय की हाल ही में मल्टी स्टारर ‘मिशन मंगल’ रिलीज हुई। अब अक्षय तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। साल 2020 में उनकी दो फिल्मेंं रिलीज होने वाली हैं। ‘बच्चन पांडे’ और ‘लक्ष्मी बॉम’..इसी बीच उनकी तीसरी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की भी घोषणा हो गई है।

9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे अक्षय कुमार का वास्तविक नाम राजीव हरीओम भाटिया है। अक्षय ने फिल्म ‘सौगंध’ से बतौर हीरो बॉलीवुड में एंट्री ली। अक्षय फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड के स्टार बनते गए। उन्हें एक साथ कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। 1994 में तो ये हाल था कि अक्षय कुमार की 11 फिल्में रिलीज हुई थीं। इनके नाम हैं ऐलान, ये दिल्लगी, जय किशन, मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, इक्के पे इक्का, अमानत, सुहाग, जख्मी दिल, जालिम और हम हैं बेमिसाल। बस इसके बाद तो अक्षय ने कभी वापस मुड़कर नहीं देखा और आज वो बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हैं।

अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड में सबसे कमाई करने वाले स्टार्स में शामिल है। इसी साल जारी फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में सेलेब्स में अक्षय कुमार कमाई के मामले में नंबर 1 पर हैं। पहले इस लिस्ट में अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान का नाम भी शामिल हुआ करता था,अब इस लिस्ट में भारत की ओर से सिर्फ अक्षय कुमार का ही नाम है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप

Next Post

सैमसन की भावना ही उन्हें अलग बनाती है : थरूर

Next Post
सैमसन की भावना ही उन्हें अलग बनाती है : थरूर

सैमसन की भावना ही उन्हें अलग बनाती है : थरूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d