BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया योगदान

by bnnbharat.com
January 17, 2021
in समाचार
अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया योगदान
Share on FacebookShare on Twitter

देशवासियों से गिलहरी और वानर बनने की अपील की

मुंबई:- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में उल्लास तो देखने को मिला ही रहा है.  सभी भव्य मंदिर के निर्माण की कामना कर रहे हैं और अपने सामर्थ्य अनुसार योगदान भी दे रहे हैं.  बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार अब इसमें शामिल हो गए हैं.  अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सभी अपना योगदान दें. अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है…अब योगदान की बारी हमारी है. मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे. जय सियाराम. वीडियो में अक्षय ने बताया कि वे अपनी बेटी को रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान की कहानी सुना रहे थे. उसी कहानी की तरह उन्होंने देशवासियों से गिलहरी और वानर बनने की अपील भी की है.

अक्षय आगे कहते हैं, ‘जब भगवान राम ने गिलहरी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वे पत्थरों के बीच की दरारों को भर रही है और ऐसा कर के वो रामसेतु बनने में मदद कर रही है.  इसी उदाहरण के तर्ज पर अक्षय कुमार ने देशवासियों से भी ये अपील की है कि वे भी अपनी तरफ से मदद करें. अब बारी उनकी है.’बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने का अभियान 14 जनवरी से शुरू हुआ है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने निधि समर्पण अभियान के तहत 51 हजार का चेक देकर इस अभियान की शुरुआत की. जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी चंदा दिया था. राष्ट्रपति ने चेक के जरिए पांच लाख रुपये का चंदा ट्रस्ट को सौंपा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेमी के साथ गला रेत कर हत्या करने के प्रयास करने वाले महिला सहित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

रूपेश सिंह हत्याकांड में पप्पू यादव ने पूर्णिया के डीएम पर लगाए संगीन आरोप

Next Post
रूपेश सिंह हत्याकांड में पप्पू यादव ने पूर्णिया के डीएम पर लगाए संगीन आरोप

रूपेश सिंह हत्याकांड में पप्पू यादव ने पूर्णिया के डीएम पर लगाए संगीन आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d