BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव, कहा- मैं जल्द ही वापस काम पर लौटूंगा

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर किया 500 करोड़ का मानहानि का केस
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: खतरनाक बीमारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में चल रही है. इस दूसरी लहर ने अब तक आमिर खान, आलिया भट्ट, आर माधवन, परेश रावल, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, बप्पी लहरी, सतीश कौशिक जैसे चर्चित कलाकारों को अपनी जद में ले लिया है.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस वायरस के संपर्क में आने से अछूते न रह पाए. अब रविवार की सुबह खबर मिली है कि इस वायरस ने खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार को भी अपना शिकार बना लिया है.

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी को सूचित कर देना चाहता हूं कि इसी सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं. सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लिया गया है. अपने घर पर ही मैं क्वारंटाइन हूं और सभी चिकित्सकीय सावधानियों का ध्यान रख रहा हूं. मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि हाल ही में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह खुद भी जाकर अपना परीक्षण करवा ले. मैं जल्द ही वापस काम पर लौटूंगा.’

जब से कोरोना वायरस ने देश में दस्तक दी है तब से तमाम बड़े छोटे कलाकार इस वायरस का शिकार हो चुके हैं. जब कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लागू किया गया तब सरकार की तरफ से लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने का काम सबसे ज्यादा अक्षय कुमार ही कर रहे थे. जब फिल्मों की शूटिंग बंद हुईं और सभी लोग घरों में बैठे हुए थे तब भी अक्षय कुमार ने ही सबसे पहले भारत सरकार के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग की थी जिसमें वह कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताते हुए नजर आए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टेस्टिंग पर दें जोर, अलर्ट मोड में रहें अस्पताल: CM नीतीश

Next Post

‘Facebook’ यूजर्स सावधान: 50 करोड़ से अधिक का डेटा हुआ लीक

Next Post
Facebook पर रेडियो पाकिस्तान ने लगाया आरोप

'Facebook' यूजर्स सावधान: 50 करोड़ से अधिक का डेटा हुआ लीक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d