मुंबई:- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अब कोरोना को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने इस बात की जानकारी दी. अक्षय कुमार हाल ही में कोरोना (Akshay Kumar Corona Positive) की चपेट में आ गए थे. इस महामारी का शिकार होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, लेकिन उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के पोस्ट के मुताबिक अक्षय कुमार अब ठीक हो गए हैं. ट्विंकल का पोस्ट देखने के बाद अक्की के फैन्स काफी खुश हैं.

