BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ से खफा हुए ‘शक्तिमान’, फिल्म के टाइटल पर कहा- ‘किसी और धर्म से पंगा लेते तो तलवारें निकल जातीं’

by bnnbharat.com
October 29, 2020
in समाचार
अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ से खफा हुए ‘शक्तिमान’, फिल्म के टाइटल पर कहा- ‘किसी और धर्म से पंगा लेते तो तलवारें निकल जातीं’
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: इन दिनों काफी आलोचना का सामना कर रही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ है. इस फिल्म में अक्षय कुमार का नाम आसिफ होने की वजह से कई लोग फिल्म की निंदा कर रहे हैं. अब इस फिल्म के नाम को लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है. यह आपत्ति शक्तिमान और भीष्म पितामह के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता मुकेश खन्ना ने जताई है. 

मुकेश खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का एक पोस्टर साझा किया है. इस पोस्टर को साझा करते हुए उन्होंने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई है. मुकेश खन्ना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘क्या लक्ष्मी बॉम्ब के टाइटल से कोई फिल्म रिलीज होनी चाहिए ? मुझसे पूछो तो फिल्म बैन जायज नहीं है. क्योंकि अभी सिर्फ ट्रेलर देखा है फिल्म अभी बाकी है.’

मुकेश खन्ना ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘फिल्म के टाइटल की बात करते हैं. लक्ष्मी के आगे बॉम्ब जोड़ना शरारत से भरा लगता है. कमर्शियल लाभ की सोच लगती है. क्या इसकी अनुमति होनी चाहिए ? जाहिर है नहीं ! क्या आप अल्लाह बॉम्ब या बदमाश जीसस फिल्म का नाम रख सकते हैं. जाहिर है नहीं, तो फिर लक्ष्मी बॉम्ब कैसे. यह धृष्टता फिल्मी लोग इसलिए करते हैं कि वह जानते हैं कि इसमें शोर मचेगा, लोग चिल्लाएंगे फिर चुप हो जाएंगे. लेकिन लगे हाथों फिल्म का प्रमोशन हो जाएगा. फिल्म तो रिलीज होनी ही है.

‘शक्तिमान’ के अभिनेता ने आगे लिखा, ‘लोग टूट पड़ेंगे फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए. यह होता रहेगा इसे रोकना पड़ेगा और यह जनता जनार्दन ही कर सकती है. एक बात तो साफ है कि इन कमर्शियल लोगों में हिंदूओं का डर या खौफ रत्ती भर नहीं है. वह उन्हें सहिष्णु मानते हैं. सॉफ्ट टारगेट समझते हैं. उन्हें पता है किसी और धर्म या संप्रदाय से पंगा लेकर के बताओ तो तलवारें निकल आएंगी तलवारें. इसलिए उनको लेकर फिल्म के टाइटल नहीं बनते.’ 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ICU में भर्ती युवती से दुष्कर्म, वेंटिलेटर पर है मरीज

Next Post

सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार बेचती थी नौकरियां: जयमंगल कनौजिया

Next Post
सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार बेचती थी नौकरियां: जयमंगल कनौजिया

सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार बेचती थी नौकरियां: जयमंगल कनौजिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d