मुंबई:- आखिरकार फैंस का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. सूर्यवंशी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सूर्यवंशी गुड फ्राइडे के दिन रिलीज होने जा रही है. हालांकि फैंस को फिल्म की रिलीज के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है. रिपोर्ट्स की माने तो अगले हफ्ते रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की जाएगी.
रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शेट्टी इन दिनों सिनेमाघरों के मालिक से बात कर रहे हैं.
फिल्म के को-प्रोड्यूसर रिलायंस एंटरटेनमेंट भी इस मीटिंग का हिस्सा हैं. मेकर्स हर तरह की समस्या का समाधान निकालने में लगे हुए हैं.
सूर्यवंशी की टीम रिलीज डेट की अनाउंसमेंट ग्रैंड लेवल पर करने का प्लान कर रहे हैं. लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली यह बड़ी बॉलीवुड फिल्म होगी. रिलीज डेट की अनाउंस से पहले ही फिल्म को लेकर बज बनाना शुरू कर दिया है. अक्षय 9 तारीख को भी फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर सकते हैं. जैसा की हम सभी जानते हैं 9 अक्षय का लकी नंबर है.

