BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अक्षय तृतीया: लॉकडाउन के चलते सूने पड़े बनारस के गंगा घाट

अक्षय तृतीय के दिन सुबह और शाम के वक्त गंगा आरती हुआ करती थी.

by bnnbharat.com
April 26, 2020
in Uncategorized
अक्षय तृतीया: लॉकडाउन के चलते सूने पड़े बनारस के गंगा घाट

अक्षय तृतीया: लॉकडाउन के चलते सूने पड़े बनारस के गंगा घाट

Share on FacebookShare on Twitter

बनारस: अक्षय तृतीया के मौके पर बनारस के जो घाट श्रद्धालुओं से घिरे रहते थे वो आज लॉकडाउन के चलते एकदम सुनसान पड़े हैं. अक्षय तृतीया के दिन यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाया करते थे. लेकिन कोरोना के डर से आज यहां दूर-दूर तक इंसान नहीं नजर आ रहा है.अक्षय तृतीय के दिन सुबह और शाम के वक्त गंगा आरती हुआ करती थी.

दो वक्त की आरती को लेकर दूर-दराज से आए श्रद्धालु काफी उत्साहित रहते थे.यहां स्थित तकरीबन 80 से ज्यादा घाट से सूर्योदय का अद्भुत नजारा देखते ही बनता है, लेकिन आज यहां इसे निहारने वाला कोई नहीं है. हर साल यहां न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटकों का भी तांता लगा रहता था.गंगा घाट की तरह सड़कों और गलियों का भी कुछ ऐसा ही हाल है. गंगा घाट सूने नजर आ रहे हैं.

लोगों ने कोरोना के डर से खुद को घरों में कैद कर लिया है. हालांकि लॉकडाउन की वजह से गंगा का पानी भी पहले से ज्यादा स्वच्छ हो चुका है. कश्तियां किनारों पर खड़ी हैं. आस-पास के मंदिर एकदम खाली पड़े हैं. घाट पर आरती के वक्त गंगा मैया के जयकारे भी नहीं गूंजते हैं. पूरे देश की तरह यहां भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखने की सख्त हिदायत दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनजान विदेशी वायरस की धमक: एक झटके में हुई 1950 सूअरों की मौत

Next Post

पुलिस ने किया अवैध शराब की भट्टियों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने किया अवैध शराब की भट्टियों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पुलिस ने किया अवैध शराब की भट्टियों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d