मुंबई:- हाल ही में खबर आई थी कि अक्षय कुमार (akshay kumar) की फिल्म सूर्यवंशी (sooryavanshi) पोस्टपोन हो गई है.
वहीं अब खबर आ रही है कि फिल्म एक खास जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि अब फिल्म के मेकर्स ने ओटिटि प्लेटफॉर्म को सूर्यवंशी को रिलीज करने की प्लैनिंग कर रहे हैं. लेकिन ये थोड़ा हटके होगा. सूत्रों के मुताबिक फिल्म को देखने के लिए ई-टिकट खरीदना होगा. यानि कि यूजर्स को पे पर व्यू के हिसाब से पैसों का भुगतान करना पड़ेगा तभी दर्शक घर बैठे फिल्म को देख पाएंगे.

