रांची: राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री और पाकुड़ के विधायक आलमगीर आलम ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये आवंटित किये है.
इस संबंध में उन्होंने पाकुड़ और साहेबगंज जिले के उपायुक्तों को पत्र लिखा है.
इसके तहत विधायक निधि से पाकुड़ जिले के पाकुड़ प्रखंड को 15 लाख और साहेबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड के लिए 15 लाख रुपये अनुशंसा की है.

