रांची: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया. इस मौके पर विभाग के सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.
बाद में पत्रकारों से बातचीत में आलमगीर आलम ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, उसका समुचित निर्वहन के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना और जो गांव प्रखंड मुख्यालय या स्कूल-अस्पताल तक सड़क मार्ग से नहीं जुड़ सके है, प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण सड़क और पुल-पुलिया का निर्माण प्राथमिकता होगी.

