BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत के साथ आलमगीर, रामेश्वर व स्टीफन भी लेंगे शपथ

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in समाचार
हेमंत के साथ आलमगीर, रामेश्वर व स्टीफन भी लेंगे शपथ
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  झारखंड में 11वें मुख्यमंत्री के रूप में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और झामुमो के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी के भी शपथ लेने की संभावना है. हालांकि अब तक राजभवन या झामुमो की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि कल किन-किन दलों के कौन-कौन विधायक मंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने रामेश्वर उरांव के मंत्री के रूप में शपथ लिये जाने की बात स्वीकार की है. रामेश्वर उरांव इस बार लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आये है. उन्होंने लोहरदगा में भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को पराजित किया. वहीं पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी मंत्री के रूप में शपथ लेंगे. आलमगीर आलम इस बार पाकुड़ से चुनाव जीते है और उन्होंने 65 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया है.

वहीं झामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी सातवीं बार इस बार महेशपुर विधानसभा सीट से चुन कर आये है. इससे पहले भी वे झामुमो नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री और मंत्री का पद संभाल चुके है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार अब 14 जनवरी के बाद होने की संभावना है. इससे पहले नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो जाएगा और नयी सरकार द्वारा विधानसभा में बहुमत साबित किया जा सकेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग

Next Post

झारखण्ड के नव निर्माण का संकल्प दिवस- हेमंत सोरेन

Next Post
झारखण्ड के नव निर्माण का संकल्प दिवस- हेमंत सोरेन

झारखण्ड के नव निर्माण का संकल्प दिवस- हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d