BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टेम्पू स्टैंड में तब्दील हुआ अल्बर्ट एक्का स्मृति परिसर

by bnnbharat.com
December 21, 2019
in Uncategorized
टेम्पू स्टैंड में तब्दील हुआ अल्बर्ट एक्का स्मृति परिसर

टेम्पू स्टैंड में तब्दील हुआ अल्बर्ट एक्का स्मृति परिसर

Share on FacebookShare on Twitter

चैनपुर (गुमला): परमवीर अल्बर्ट एक्का के स्मृति के पास प्रत्येक बाजार और अन्य दिनों टेम्पू एवं अन्य गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है जो एक चिंतन का विषय है.

इस पवित्र स्थल को लोगों ने टेंपो स्टैंड बना कर के रख दिया है जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

इस पवित्र स्थल के चारों ओर टेम्पू पिकअप जैसे गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है जो उनके स्मृति स्थल को नुकसान पहुंचा रहा है.

वही, ठेले वाले भी वहां पर गंदगी फैला रहे हैं जबकि चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार ने उक्त स्थल को पूरी तरह स्वच्छ रखने के लिए अलग से व्यवस्था की है.

ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के चैनपुर आगमन को लेकर पूरी तरह से इसका सुंदरीकरण किया गया था.

फिर भी सप्ताहिक बाजार के दौरान टेम्पू सहित चार पहिया वाहनों का जमावड़ा वहां पर लगा रहता है. जिसके चलते वहां पर गंदगी हमेशा रहती है.

इसकी देख-रेख नही होने के कारण लोग यहां बड़े आराम से गंदगी फैलाते हैं.  सबसे बड़ी बात यह है कि टेम्पू चलाने वाले लोगों को स्थान निर्देशित अभी तक नहीं किया गया है.

जिसके कारण मजबूरन चैनपुर से जारी-गुमला जाने वाला मार्ग के टेम्पू और अन्य गाड़ियां वहां पर लगी रहती है. जिसके कारण आम ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी होती है.

साथ ही गाड़ियों के जमावड़े से परमवीर अल्बर्ट एक्का के स्मृति अस्थल पर गंदगी का भी काफी प्रभाव देखा जाता है जो अशोभनीय है.

वही, दुर्गा मंदिर परिसर के सामने मुख्य मार्ग पर काफी टेम्पू सवारी गाड़ी लगने से दुर्गा मंदिर परिसर के समीप काफी गंदगी देखी जाती है.

दुर्गा मंदिर परिसर के समीप से निकलने वाली गाड़ियां कटकाही, कुरूमगढ़ जैसे क्षेत्रों में जाती है जो बिना लाइसेंस बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलती हैं छोटे-छोटे बच्चे इसे चलाते हैं.

जिसके चलते बार-बार घटनाएं घटती रही हैं. ज्ञातव्य हो कि पिछले 5 दिसंबर को नए चालकों के द्वारा चलाई जा रही टाटा मैजिक झरिया घाटी के पास अचानक आग लग गई.

हालांकि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुए नए चालकों के द्वारा चलाया जा रहे हैं.

वाहनों का प्रदूषण एवं गाड़ी चलाने के दौरान वाहनों की फिटनेस पर चैनपुर प्रशासन की ओर से किसी भी तरह का पहल अभी तक नहीं किया जाना यही इन सब घटनाओं का हमेशा कारण रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्र संवर्धन समिति ने नागरिकता संशोधन कानून पर की विचार गोष्ठी

Next Post

जेसोवा की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, 22 यूनिट रक्त संग्रहित  

Next Post
जेसोवा की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, 22 यूनिट रक्त संग्रहित  

जेसोवा की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, 22 यूनिट रक्त संग्रहित  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d