दिल्ली: दिल्ली में आज से शराब महंगी हो जाएगी. केजरीवाल सरकार ने शराब पर स्पेशल कोरोना फीस लगाने का फैसला लिया है. ये फीस MRP पर 70 % लगेगी. दिल्ली सरकार का ये फैसला मंगलवार से लागू होगा. इससे पहले हरियाणा सरकार ने भी शराब पर कोविड-19 सेस लगाकर लोगों को तगड़ा झटका दिया था.

सोमवार से देश में लॉकडाउन के तीसरे फेज की शुरुआत हो गई. सोमवार से देश के कई शहरों में शराब की दुकानें खुल भी गईं. दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली. दिल्ली के कई इलाके में तो भगदड़ भी मची. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं.
Also Read This: इस बड़े संकट के बीच कुछ लोग आतंकवाद का वायरस फैला रहे: PM मोदी

