तमिलनाडु: बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर मंगलवार को चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ का रूप लिया है. इस नए संकट के चलते तमिनाडु और केरल के समुद्र तटीय दो शहरों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गईं हैं.
इस तूफान के आज शाम या रात को त्रिंकोमाली के निकट श्रीलंका तट से गुजरने का अनुमान है और इस दौरान 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और भारी बारिश होने की आशंका है, इसलिए तमिलनाडु और केरल में रेड अलर्ट जारी हुआ है.

