नई दिल्ली:- उत्तर भारत के लोग इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली के तापमान में खासा बढ़ोतरी देखी जा रही है. दिल्ली के मौसम विभाग केन्द्र के अनुसार शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण तपिश से परेशान हैं तो वहीं, देश के कई अन्य हिस्सों में भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department, IMD) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

