BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत बंद को लेकर अलर्ट, सड़क व रेल परिचालन को सामान्य बनाये रखने की होगी चुनौती

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
8 दिसंबर को देशभर में होगा आंदोलन, भारत बंद का समर्थन
Share on FacebookShare on Twitter

सभी प्रमुख चौराहे पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती के निर्देश

रांची: किसान संगठनों की ओर से 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है. झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अलावा वाम दलों समेत विभिन्न गैर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया है, ऐसे में सड़क और रेल परिचालन को सामान्य बनाये रखना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी.

पुलिस मुख्यालय की ओर से भारत बंद को लेकर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरीय पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख सड़कों पर लगातार गश्त जारी रखने और किसी भी तरह के तोड़फोड़ की घटना पर अंकुश को लेकर त्वरित कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है.

वहीं रांची समेत अन्य जिलों में पुलिस-प्रशासन की ओर से प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती, रैपिड एक्शन फोर्स, अर्द्धसैन्य बलों, महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, वज्रवाहन, अश्रु गैस प्रयोग के वाहन तथा वाटर कैनन इस्तेमाल के लिए भी आवश्यक तैयारियां की जा रही है.

पुलिस-प्रशासन की ओर से बंद के समर्थकों को गिरफ्तार कर कैंप ले जाने के लिए भी पर्याप्त संख्या में वाहनों का इंतजाम किया जा रहा है, इसके लिए कई निजी यात्री बस संचालकों और स्कूलों से भी बस उपलब्ध कराने को कहा गया है. वहीं कैंप जेल में बंद समर्थकों को भी रखने की व्यवस्था की गयी है.

राजधानी में अलग-अलग तीन स्थानों पर कैंप जेल की व्यवस्था की जाएगी, जहां सुबह में बंद समर्थकों को हिरासत में लेकर रखा जाएगा और दोपहर बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया जाएगा. बंद के दौरान कहीं भी आगजनी की घटना से निपटने के लिए भी अग्निशमन विभाग के वाहनों को भी अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है.

बंद समर्थक रेलवे को भी निशाना बना सकते है, इसे लेकर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि रेल परिचालन पर प्रतिकुल प्रभाव न पड़े.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना काल में प्रवेश पत्र को लेकर किया गया बदलाव, घर बैठे डाउनलोड करेंगे परीक्षार्थी

Next Post

अंधाधुंध फायरिंग में युवक को लगी गोली, घायल

Next Post
IPL सट्टेबाजी के विवाद में कई राउंड फायरिंग, भगदड़

अंधाधुंध फायरिंग में युवक को लगी गोली, घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d