मुंबई : आलिया भट्ट ने आने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ में अपने रोल के पहले लुक को जारी कर दिया है. आरआरएर में में आलिया भट्ट सीता के किरदार में नजर आएंगी. आलिया ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सीता का पहला लुक जारी किया है. रविवार को ही आलिया ने ट्विटर पर लिख दिया था कि वो कल (सोमवार) सीता का पहला लुक जारी करने जा रही हैं. जिसके बाद आज उन्होंने अपना पहला लुक जारी किया है.
आलिया ने आरआरआर के लिए कर रहीं सीता के अपने किरदार का जो अपना पहला लुक जारी किया है. उसमें आलिया हरे रंग की साड़ी में बैठी नजर आ रही हैं. आलिया सीता लुक में प्रभावी नजर आ रही हैं.आलिया का ये किरदार उनके फैंस को खूब पसंद आया है. आलिया के सीता का फर्स्ट लुक जारी करते हुए ये सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है.
बर्थडे पर जारी किया पहला लुक
आलिया भट्ट का आज बर्थडे भी है. अपने बर्थडे पर उन्होंने बहुप्रतिक्षित फिल्म आरआरआर का अपना पहला लुक जारी किया तो फैंस ने इसे जन्मदिन का तोहफा बताया है. बता दें कि फिल्म को बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इसे 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा साउथ के स्टार एक्टर राम चरण, एनटीआर जूनियर और हिन्दी सिनेमा के स्टार अजय देवगन नजर आएंगे.
आरआरआर एक पीरियड एक्शन फिल्म है. यह फिल्म को 13 अक्टूबर, 2021 में दशहरे के अवसर पर दुनिया भर में रिलीज होगी. आलिया भट्ट की बात की जाए तो आलिया इस समय काफी बिजी हैं. कई बड़ी फिल्मों में वो काम कर रही हैं. आरआरआर के अलावा रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की है. आलिया एक और फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में भी आलिया का किरदार काफी प्रभावी बताया जा रहा है.

