BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अलीबाबा पर लगा 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
अलीबाबा पर लगा 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना
Share on FacebookShare on Twitter

वर्ल्ड डेस्क: चीनी बिजनेस टाइकून और एशिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार जैक मा की अलीबाबा पर चीन की सरकार ने बड़ा जुर्माना लगाया है. चीन की सरकार ने अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड पर 18.2 बिलियन युआन (2.8 बिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया है.

चीन की सरकार ने एकाधिकार-विरोधी नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए अलीबाबा ग्रुप पर ये जुर्माना लगाया है.

बता दें कि अलीबाबा के फाउंडर जैक मा ने पिछले साल अक्टूबर में चीनी सरकार की आलोचना की थी. जिसके बाद दो महीनों तक वो किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखे गए थे.जैक मा ने अक्टूबर में शंघाई में दिए एक भाषण में देश के फाइनेंशियल रेगुलेटर्स और राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों की आलोचना की थी.

मा ने सिस्टम में सुधारों की मांग की थी और ग्लोबल बैंकिंग रेगुलेशन को ‘बूढ़े लोगों का क्लब’ बताया था. जैक मा की ये आलोचना चीनी सरकार को नागवार गुजरी थी. नवंबर में, मा के एंट ग्रुप के 37 बिलियन डॉलर के आईपीओ को निलंबित कर दिया गया था.

चीन की स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ये जुर्माना 2015 में क्वालकॉम इंक के द्वारा दिए गए जुर्माने से करीब एक बीलियन ज्यादा है. जुर्माने की यह राशि 2019 में अलीबाबा द्वारा कमाए गए राजस्व के लगभग 4% के बराबर है.

कंपनी ने कहा कि वह सोमवार की सुबह हांगकांग में जुर्माना पर चर्चा करने के लिए एक कॉन्फ्रेंस बुलाएगी. वहीं अलीबाबा ने इस फैसले के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं जताई है.

कंपनी ने कहा, “अलीबाबा ईमानदारी के साथ जुर्माना स्वीकार करता है और दृढ़ संकल्प के साथ इसका अनुपालन सुनिश्चित करेगा. समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए, अलीबाबा कानून के अनुसार काम करेगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 2 घायल

Next Post

दिल्ली में जल्द लागू होंगे नए प्रतिबंध: CM केजरीवाल

Next Post
केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली के अस्पतालों में होगा सिर्फ दिल्ली वालों का इलाज: सूत्र

दिल्ली में जल्द लागू होंगे नए प्रतिबंध: CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d