BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ICC महिला T-20 विश्व कप से बाहर हुई एलिस पेरी

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in समाचार
ICC महिला T-20 विश्व कप से बाहर हुई एलिस पेरी

ICC महिला T-20 विश्व कप से बाहर हुई एलिस पेरी

Share on FacebookShare on Twitter

आस्ट्रेलिया: आस्ट्रेलिया की हरफनमौला खिलाड़ी एलिस पेरी अपने देश में जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गई हैं.

पेरी सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए अंतिम ग्रुप मैच में विपक्षी टीम के बल्लेबाज को रन आउट करते समय चोटिल हो गई थी और फिर वह उसी समय मैदान छोड़कर बाहर चली गई थी.

आस्ट्रेलिया ने सोमवार को यहां जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के मैच में न्यूजीलैंड को चार रनों से हरा सेमीफाइनल में जगह बना ली.

आस्ट्रेलियाई टीम डॉक्टर पिप इंगे ने कहा, ‘ एलिस की हाई ग्रेड हैमस्ट्रिंग चोट बरकरार है, जिससे कि उनके मैच से बाहर रहने की संभावना है. हम इस समय सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और चोट से उबरने में हम एलिस की मदद करना जारी रखेंगे.’

पेरी के बाहर होने से आस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका लगा है और अब उसे पहली बार पेरी के बिना ही टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मुकाबला और उससे आगे का (अगर आस्ट्रेलिया जीतती है) तो, मुकाबले खेलने पड़ेंगे.

29 साल की पेरी ने आस्ट्रेलिया के लिए अब तक टी-20 विश्व कप के सभी 36 मुकाबले खेले हैं. मौजूदा विश्व कप में पेरी की जगह अभी किसी भी खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की गई है.

आस्ट्रेलिया के कोच मैथ्यू मोट ने कहा, ‘एलिस हमारी टीम की मुख्य सदस्य है और वह लंबे समय से टीम में हैं. उनके बाहर होने से हम व्यक्तिगत तौर पर काफी निराश है। हमें दुख है कि उनके पास टूर्नामेंट को समाप्त करने का मौका नहीं है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी का सोशल मीडिया छोड़ने का ट्वीट देखते ही देखते बना ट्विटर पर सबसे चर्चित मुद्दा

Next Post

7 वर्षीय बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
7 वर्षीय बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

7 वर्षीय बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d