नई दिल्ली:-इजरायल के एक पूर्व जनरल और वर्तमान प्रोफेसर हैम एशेद ने एक इंटरव्यू में कहा है कि एलियंस वास्तव में हैं और वे गुप्त रूप से हमारी सरकारों के साथ काम कर रहे हैं और अपना समय बिता रहे हैं.
हैम एशेद ने एक इजरायली अखबार को बताया कि अमेरिका और इजरायल लंबे समय से एलियंस के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन वे एक रहस्य बने हुए हैं, क्योंकि मानवता तैयार नहीं है.
1981 से 2010 तक इज़राइल के अंतरिक्ष सुरक्षा कार्यक्रम में काम करने वाले हैम एशेद ने कथित तौर पर कहा कि “ट्रम्प एलियन अस्तित्व के बारे में खुलासा करने वाले थे, लेकिन गेलेक्टिक फेडरेशन में एलियन ने कहा, ‘रुको, लोगों को पहले शांत होने दो.
वे बड़े पैमाने पर उन्माद शुरू नहीं करना चाहते हैं. वे पहले हमें समझदार बनाना चाहते हैं.”
हैम एशेद ने कथित तौर पर इज़राइली प्रकाशन येडियट अहरोनोट को बताया कि वह एलियंस के अस्तित्व की पुष्टि कर सकते है, क्योंकि वह लंबे समय से हमारे बीच हैं. उन्होंने यहां तक कहा है कि उनका अपना संगठन “गेलेक्टिक फेडरेशन” है.
एलियंस ने उस दिन तक अपने बारे में किसी भी बात को गुप्त रखने के लिए एक समझौता किया है, जब तक कि लोग शांत नहीं हो जाते हैं. रिपोर्ट प्रेस के अनुसार एशेड ने कहा, “वह मानवता का इंतजार कर रहे हैं और एक ऐसे मुकाम पर पहुंच रहे हैं, जहां हम आम तौर पर समझ पाएंगे कि स्पेस और स्पेसशिप क्या हैं.”
एशेड ने आगे कहा, “अमेरिकी सरकार और एलियंस के बीच एक समझौता है. उन्होंने हमारे साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है. वे भी शोध कर रहे हैं और ब्रह्मांड को समझने की कोशिश कर रहे हैं. वे हमें मददगार के रूप में चाहते हैं. उनके प्रतिनिध मंगल ग्रह में एक अंडरग्राउड जगह पर है, हमारे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री भी हैं.”

