BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अलीगढ़ में बिजली के तारों में उलझकर प्राइवेट प्लेन क्रैश, पायलट सुरक्षित

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in समाचार
अलीगढ़ में बिजली के तारों में उलझकर प्राइवेट प्लेन क्रैश, पायलट सुरक्षित
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चार्टर कंपनी का प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया है। निजी एविएशन कंपनी के प्लेनों की मरम्मत के लिए इंजीनियर की टीम आज दिल्ली से प्लैन के जरिए अलीगढ़ आ रही थे। प्लैन जैसे ही अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी पर लैंडिंग कर रही थी, उसी समय वह बिजली के तारों में उलझ गई। प्लेन में चार इंजीनियरों के साथ दो पायलट थे। धनीपुर हवाई पट्टी पर हुए इस हादसे में सभी 6 यात्री सुरक्षित हैं। लैंडिंग के दौरान बिजली के तारों में उलझकर विमान जमीन पर गिर गया। यह विमान अलीगढ़ मेंटेनेंस के लिए आया था। पुलिस ने बताया कि सभी सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आज सुबह प्लैन लैंडिंग के दौरान 33 हजार वोल्टेज की तार की चपेट में आ गया। इसके बाद प्लेन में आग लग गई। किसी तरह प्लेन में सवार यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। प्लेन में दो पायलट समेत 6 लोग सवार थे। विमान सवारों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने लोगों को वहां से हटा दिया। प्राइवेट प्लेन में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई है। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही दमकल विभाग ने प्लेन में लगी आग को बुझा लिया गया है।

गोरखपुर एयरबेस से इस जगुआर ने उड़ान भरी थी, लेकिन कुशीनगर में प्लेन क्रैश हो गया। हालांकि क्रैश होने से पहले ही पायलट ने सूझ-बूझ से अपनी जान बचा ली. क्रैश होने से ठीक पहले पायलट विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहा।

इससे पहले साल की शुरुआत में 28 जनवरी की दोपहर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यह विमान क्रैश हो गया था। हालांकि पायलट को इस हादसे में कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन विमान कुशीनगर के ग्रामीण हिस्से में खेतों में जाकर गिरा।

इसी तरह पिछले साल अक्टूबर में बागपत में भारतीय वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया। विमान में दो पायलट सवार थे और दोनों ही सुरक्षित बच गए। प्लेन कैश होने से पहले ही दोनों पायलेट ने पैराशूट खोल दिया दिया था। वायुसेना के इस विमान ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन बागपत के पास पहुंचते ही विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और विमान क्रैश हो गया। विमान बागपत के रंछाड गांव के खेत में जाकर गिरा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उप्र : सरकारी स्कूलों में योग करेंगे छात्र

Next Post

अंशिका रानी ने ‘मिस टीन शाइनिंग स्टार 2019’ का खिताब जीत झाररखंड का नाम किया रौशन

Next Post
अंशिका रानी ने ‘मिस टीन शाइनिंग स्टार 2019’ का खिताब जीत झाररखंड का नाम किया रौशन

अंशिका रानी ने 'मिस टीन शाइनिंग स्टार 2019' का खिताब जीत झाररखंड का नाम किया रौशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d