BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सभी 24 जिलों की भागीदारी होनी चाहिए: भोलानाथ सिंह

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
हॉकी खिलाड़ी को जन्मदिन पर दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी झारखंड की 7वीं वार्षिक आम सभा की बैठक कोविड- 19 के सभी सरकारी गाईडलाईन को पालन करते हुए हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई.

इस बैठक में हॉकी झारखण्ड से मान्यता प्राप्त झारखण्ड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष ,सचिव,आमन्त्रित सदस्य एवं हॉकी झारखण्ड के आजीवन सदस्य उपस्थित हुए. अध्यक्ष ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से एवं हॉकी झारखंड के महिला-पुरुष खिलाड़ियों के राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बदौलत झारखंड हॉकी इंडिया के साथ पूरे भारत में जिसके हकदार आप सभी है. एक अच्छे मुकाम पर है.

इसके लिए आप सभी को और यहां के सभी हॉकी खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई. साथ उन्होंने  कहा कि आगामी वर्ष तक झारखण्ड सभी जिला में हॉकी को पंहुचना है और आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सभी 24 जिला की भागीदारी करना है. उन्होंने कहा कि हम लोग महिला वर्ग में तो अच्छा कर रहे है परंतु पुरुष वर्ग में पीछे है हमें हर हाल में पुरुष वर्ग हॉकी को भी आगे करना है जिसकी शुरुवात हो चुकी है और अगले वर्ष सबजुनियर नेशनल में वर्षों बाद कास्य पदक के साथ इस वर्ष नेहरू हॉकी एवं स्कूल नेशनल में हमारे पुरूष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुसरे स्थान प्राप्त किया है.

उन्होंने कहा कि इस वर्ष फरवरी एवं मार्च 2021  में हॉकी झारखण्ड को सबजूनियर एव जुनियर नेशनल महिला हॉकी चैम्पिनशिप की मेजबानी मिली है और हम सभी मिल कर झारखंड सरकार एव हॉकी इंडिया के सहयोग से इन दोनों राष्ट्रीय महिला हाकी चैपियनशिप का शानदार आयोजन झारखण्ड में किया जाएगा.

इस पर सभी सहमति दिए और यह भी निर्णय हुआ कि  इस प्रतियोगिता का आयोजन रांची एवं हॉकी के गढ़ सिमडेगा जिला में आयोजित किया जाएगा. वहीं झारखंड राज्य  सतरीय सब-जुनियर, जुनियर एव सीनियर महिला/पुरुष हाकी चैम्पियनशिप 2020-21 का आयोजन भी झारखंड सरकार के गाईडलाईन कोविड-19 को देखते हुए आयोजित किया जाएगा जिसका दिनांक और स्थानों कि जानकारी आपलोगों को समय बता दिया जाएगा.

इसके आयोजन के लिए हॉकी खूंटी एवं हॉकी सिमडेगा को तैयार रहने के लिए बोला गया. महासचिव विजय शंकर सिंह ने पिछले एक वर्ष 2019-20 की आय व्यय का ब्योरा तथा उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि, 2019-20 में हॉकी झारखण्ड ने राष्ट्रीय स्तर पर,सबजूनियर में कास्य पदक,5. साइड सीनियर नेशनल में कास्य पदक ,खेलो इंडिया के 21में रजत पदक, न 17 में रजत पदक एवं पुरुष वर्ग में सबजुनियर में कास्य पदक प्राप्त किया.

कुछ राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन कोविड-19 के चलते अभी तक आयोजन नहीं हुआ है .वहीं हॉकी झारखंड के कोषाध्यक्ष अश्रिता लकडा ने हॉकी झारखंड के 2019-20 के ऑडिट रिर्पोट को सभी के समक्ष पेश किए .आज इस हॉकी झारखंड के आम सभा बैठक को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष्    ज्ञानेन्द्रो निंगमबम ने वीडियो कॉलिंग द्वारा सभी को संबोधित किए एवं झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव   मधुकांत पाठक ने भी बैठक में उपस्थित सभी को समबोधन किए और बैठक में इस वर्ष 5.साइड महिला नेशनल में कास्य पदक विजेता झारखण्ड महिला टीम की कोच अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी   विगन सोय  को  इस वर्ष का हॉकी झारखण्ड का बेस्ट कोच महिला घोषित करते हुए उसे मोमेन्टो देकर एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया तथा पुरुष वर्ग के सबजूनियर नेशनल हॉकी में  कास्य पदक विजेता झारखण्ड टीम के कोच जयदीप महाराणा को  पुरुष वर्ग बेस्ट हॉकी कोच के लिए चुना गया शाल एव मोमेंटो से सम्मनित किया गया.

इस वर्ष हॉकी झारखण्ड के द्वारा हाकी खिलाड़ियों के लिए बेहतर कार्य के लिए  प्रशिक्षक   पंखरासिस टोप्पो  को वेस्ट हाकी प्रमोटर के लिए पुरस्कार देते हुए मोमेन्टो एव् शॉल ओढ़ाकर सम्मनित किया गया.,वही् पिछले वर्ष 2019-20 मे हॉकी गुमला  पुरुष खिलाड़ियों के द्वारा शानदार हॉकी खेल मे प्रदर्शन को देखते हुए हॉकी झारखंड ने हॉकी गुमला को बेस्ट जिला एसोशिएसन घोषित करते हुए हॉकी गुमला के सचिव   संजय कुमार सिंह को मोमेन्टो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने इसके लिए  मधुकांत पाठक   को बहुत बहुत धन्यवाद दिया.

 हॉकी झारखण्ड के बैठक में हॉकी झारखंड सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी समिति के समस्त सदस्य एवं 24 जिला के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CORONA UPDAT: देश में 71 लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या, 24 घंटे में सामने आए 66732 नए मामले

Next Post

CORONA: अभी बहुत से राज्य स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं, कुछ त्योहार के बाद लेंगे फैसला

Next Post
CORONA: अभी बहुत से राज्य स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं, कुछ त्योहार के बाद लेंगे फैसला

CORONA: अभी बहुत से राज्य स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं, कुछ त्योहार के बाद लेंगे फैसला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d