नई दिल्ली:- भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान का डील है. भारत में फ्रांसीसी दूत ने कहा है कि कोरोना के बावजूद 2022 तक तय समय में सारे लड़ाकू विमान भारत को सौंप दिए जाएंगे. उन्होंने कहा है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि कोरोना के बावजूद हम भारत को तय समय और उससे पहले राफेल सौंपने के लिए सक्षम हैं.
उन्होंने आगे कहा, ‘अभी 21 राफेल भारत को दिए गए हैं. 11 पहले से ही भारत को दिए गए. 3 अभी उड़ान भड़ने वाले हैं. अप्रैल अंत तक पांच और दे दिए जाएंगे.” फ्रांसीसी दूत इमैनुअल लेनिन ने कहा है कि अनुबंध के अनुसार 2022 तक सभी 36 विमानों को भारत को सौंप दिया जाएगा.

