रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू और मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय से पहले ही सभी 79 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
राज्यसभा चुनाव के लिए अपराह्न चार बजे तक वोट डालने का समय निर्धारित था लेकिन इसके पहले ही सभी 79 मतदाताओं ने अपने अपने वोट डाले. पुलिस कस्टडी में धनबाद मंडल कारा से आए बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने भी मतदान किया.

