BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी को चुनाव लड़ने की छूट, भाजपा अपने दम पर 65 पार का लक्ष्य पूरा करेगी – रघुवर

by bnnbharat.com
November 18, 2019
in Uncategorized
सभी को चुनाव लड़ने की छूट, भाजपा अपने दम पर 65 पार का लक्ष्य पूरा करेगी – रघुवर

सभी को चुनाव लड़ने की छूट, भाजपा अपने दम पर 65 पार का लक्ष्य पूरा करेगी - रघुवर

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोल्हान प्रमंडल की सभी 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी.

रघुवर दास ने कहा कि आज जिस तरह से नामांकन को लेकर महिला कार्यकर्त्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सभी कार्यकर्त्ता आश्वस्त नजर आये, उसका परिणाम 23 दिसंबर को मतगणना के दौरान देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि पांच वर्षां में शासन पर जनता का भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देगी. ऐतिहासिक बहुमत से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा.

पूर्व मंत्री सरयू राय के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में रघुवर दास ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की यह खुबसूरती है कि कोई भी व्यक्ति देश में कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है, इसी कारण दिल्ली का एक प्रोफेसर (कांग्रेस प्रत्याशी) जमशेदपुर पूर्वी से आकर चुनाव लड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि 2014 व 2019 के चुनाव को देखा जाए, तो झारखंड की जनता ने जातिवाद और संप्रदायवाद से ऊपर उठकर जनादेश दिया है. प्रबुद्ध मतदाता सोच-समझ कर राज्यहित व क्षेत्र के हित को ध्यान में रखकर मतदान करती है. उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की गयी.

रघुवर दास ने कहा कि भाजपा इस बार अपने दम पर 65 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षां में विकास के जो काम किये गये, उससे लोग निश्चित रूप से भाजपा को वोट देंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झापा ने कुंदन पाहन का टिकट किया रद्द, निर्दलीय भरा पर्चा

Next Post

पोस्टर, बैनर, होर्डिंग वार में भाजपा आगे, होर्डिंग्स में दिया नारा झारखंड पुकारा, भाजपा दुबारा

Next Post
पोस्टर, बैनर, होर्डिंग वार में भाजपा आगे, होर्डिंग्स में दिया नारा झारखंड पुकारा, भाजपा दुबारा

पोस्टर, बैनर, होर्डिंग वार में भाजपा आगे, होर्डिंग्स में दिया नारा झारखंड पुकारा, भाजपा दुबारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d