BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दस सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी बैंक दो दिन तक रहेंगे बंद

by bnnbharat.com
January 31, 2020
in समाचार
दस सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी बैंक दो दिन तक रहेंगे बंद
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: अपनी मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों ने बैंकों के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मियों ने कहा कि सरकार उनके वेतन समझौता सहित विभिन्न मांगों को लटकाये हुए है. सरकार हमारी मांगों को अगर जल्द से जल्द पूरा नही करेगी तो सभी बैंक कर्मी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे.

बैंकों की हड़ताल के कारण जिले में करोड़ों रुपये का कारोबार भी प्रभावित होगा . साथ ही अपने आवश्यक काम से बैंक आने वाले ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. साथ ही हड़ताल कर्मियों ने कहा अगर मांगे पूरी नही हुई तो अनिश्चितकाल के लिए जायेंगे हड़ताल पर .

हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते हुए झारखंड बैंक ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट नंद कुमार महाराज ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हमलोग 11, 12 और 13 मार्च को भी हड़ताल पर जायेंगे. अगर इसके बावजूद भी हमारी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो हमलोग एक अप्रैल से अनिश्चितकाल के लिए बैंक बंद कर देंगे, जिसकी सारी जवाबदेही सरकारी की होगी.

सरकार अपना रही है टाल-मटोल का रवैया

बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार हमारी विभिन्न मांगों को लेकर टाल-मटोल का रवैया अपना रही है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही हमारी मांगों पर सकरात्मक पहल नहीं की गई तो हमलोग आंदोलन को और तेज करेंगे.

इस दौरन प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. वहीं दूसरी ओर बैंकों की हड़ताल के कारण आम लोग व व्यवसायियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है .

हड़ताल को लेकर व्यवसायियों की माने तो उन लोगों का सारा कारोबार बैंक से ही जुड़ा है. बैंकों के बंद रहने के कारण उनका लेन-देन भी प्रभावित हो रहा है. जिससे उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ेगा .

बताया जाता है कि बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल के कारण जिले में करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

STF ने छापा मारकर घर से बरामद किया 200 किलो सिंथेटिक ड्रग

Next Post

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने पदभार ग्रहण किया

Next Post
शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने पदभार ग्रहण किया

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने पदभार ग्रहण किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d