रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में विपक्षी विधायकों के शोर-शराबे के कारण पांचवें कार्यदिवस की कार्यवाही भी बाधित रही. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रष्नोत्तरकाल की कार्यवाही पूरी तरह से बाधित रही, जबकि भोजनावकाश के बाद वर्ष 2020-21 के बजट पर सामान्य वाद-विवाद का भाजपा सदस्यों ने बहिष्कार किया.
इस दौरान राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने पिछली सरकार में बंद हुए सभी सरकारी स्कूलों को फिर से खोलने की भी घोषणा की. उरांव ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट पर सामान्य वाद-विवाद पर हुई चर्चा के बाद सरकार की ओर से दिये गए उत्तर में यह घोषणा की.

