BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में 3 से 5 जुलाई तक सभी जिलों में होगी भारी बारिश

कुछ स्थानों पर भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी

by bnnbharat.com
July 1, 2020
in Uncategorized
झारखंड में 3 से 5 जुलाई तक सभी जिलों में होगी भारी बारिश

झारखंड में 3 से 5 जुलाई तक सभी जिलों में होगी भारी बारिश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में अगले तीन से पांच जुलाई तक सभी जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश व वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. एस.डी. कोटाल ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि अगले 48 घंटों तक राज्य में छिटपुट बारिश होगी, लेकिन 3 से 5 जुलाई के बीच प्रदेश में लगभग सभी जिलों में बारिश का अनुमान है.

वहीं अगले 48 घंटों के दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है. इससे पहले पिछले 24 घंटों में मॉनसून झारखंड में कमजोर रहा. राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक बारिश 42.6 मिलीमीटर लातेहार में हुई.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि राज्य में अब तक सामान्य बारिश हुई है, हालांकि छह जिलों देवघर, गुमला, खूंटी, पाकुड़, साहेबगंज और दुमका जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि आठ अन्य जिलों धनबाद, जामताड़ा, कोडरमा, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में मॉनसून के दौरान अब तक औसत से कम बारिश हुई.

दूसरी तरफ नौ वर्षों बाद इस बार पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों गढ़वा, पलामू और लातेहार में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. पलामू जिले में रिकॉर्ड 122 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, वहीं गढ़वा जिले में सामान्य से 83 प्रतिशत और लातेहार में 58 प्रतिशत बारिश हुई है. इसके अलावा बोकारो, रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, हजारीबाग में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई. राज्य में 1 जून से 1 जुलाई तक कुल 207 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से इस दौरान 209 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है, इस तरह से राज्य में अब तक एक प्रतिशत कम बारिश हुई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षा मंत्री के बयान को सहयोगी मंत्री ने ही बताया संविधान विरोधी

Next Post

सीएम ने बोकारो उपायुक्त को इलाज की व्यवस्था का दिया निर्देश

Next Post
सीएम ने बोकारो उपायुक्त को इलाज की व्यवस्था का दिया निर्देश

सीएम ने बोकारो उपायुक्त को इलाज की व्यवस्था का दिया निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d