दिल्ली: देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सेवाएं भी तीन मई तक निलंबित कर दिया गया है. केंद्रीय विमानन मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है.
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा के बाद यह निर्णय किया गया है. इससे पहले उड़ानें 14 अप्रैल रात तक निलंबित की गईं थी.
Also Read This: अन्न, दवाई व अन्य रोजमर्रा की चीजों का प्रयाप्त भंडार है, ना हो परेशान: अमित शाह
भारत में लॉकडाउन की अवधि तीन मई 2020 तक बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद भारतीय रेलवे की यात्री सेवाएं भी 3 तारीख तक बंद कर दी गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (14 अप्रैल) को राष्ट्र के नाम संबोधन में भारत में लॉकडाउन की अवधि को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी. 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा कि वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है.

