BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवघर में कोरोना संक्रमित पांचों मरीजों ने जीत ली कोरोना से जंग

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
देवघर में कोरोना संक्रमित पांचों मरीजों ने जीत ली कोरोना से जंग

देवघर में कोरोना संक्रमित पांचों मरीजों ने जीत ली कोरोना से जंग

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर ; देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत कोरोना संक्रमित पांचों मरीजों की सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के पश्चात बिलकुल सामान्य पायी गयी है. इसके उपरांत आज पांचों मरीजों को संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र दिया गया. जिसके पश्चात सभी मरीजों को माँ ललिता अस्पताल से छुट्टी दी गयी, अब ये बिलकुल स्वस्थ हैं,.
इस मौके पर वरीय अधिकारियों व डॉक्टर मनीष, डॉक्टर विधु द्वारा तालियां बजाकर मरीजों को विदाई दी गयी. साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीज पर फूल बरसाकर अस्पताल से दोनों मरीजों को उनके गंतव्य स्थान तक एम्बूलेंस के द्वारा पहुंचाया गया.
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय ने जानकारी दी कि पिछले दिनों इन पांचों मरीजों की रिपोर्ट पोजेटिव प्राप्त हुई थी. इलाज के क्रम में पहली रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरान्त एहितयात और सुरक्षा के तौर पर मरीजों के सैंपल को दूसरी बार जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें इनका रिपोर्ट नेगेटिव आया है एवं ये पूर्णतः स्वस्थ पाए गए. ऐसे में किसी को भी इससे पैनिक होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है.
सबसे महत्वपूर्ण बात है कि ये पांचों मरीज कोरोना नामक इस जंग का डट कर सामना करते हुए इस पर जीत हासिल की है.

डिस्चार्ज होने के बाद पांचों मरीज ने चिकित्सकों की टीम को बताया भगवान का रूप….

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पांचों मरीजो ने बताया कि अस्पताल में उनका अच्छी तरह से ख्याल रखा गया। अच्छे खाने के साथ अच्छा व्यवहार भी किया गया. यह भी बताया कि कोरोना एक भयंकर बीमारी है. कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है, जैसा हमने किया। बस हिम्मत बनाये रखे, डाॅक्टरों के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावे इससे बचने के लिये लोगो को सरकार के आदेशों का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे तभी आप कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बच सकते है।
इस दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय ने माँ ललिता हॉस्पिटल के प्रबंधक, चिकित्सकों की टीम के साथ सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हौसला अफजायी करते हुए आभार प्रकट किया। साथ ही कोरोना के इस जंग में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रहे सभी कोरोनो वारियर्स का धन्यवाद और अभिनन्दन किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायकों को आवास आवंटन में नियमों व परंपरा का पालन हो-बाबूलाल

Next Post

मोबाइल की चाह में युवक ने फांसी लगाई

Next Post
मोबाइल की चाह में युवक ने फांसी लगाई

मोबाइल की चाह में युवक ने फांसी लगाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d