BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्लाइडर हादसे के बाद सभी उड़ान प्रशिक्षण पर रोक

by bnnbharat.com
February 4, 2020
in Uncategorized
ग्लाइडर हादसे के बाद सभी उड़ान प्रशिक्षण पर रोक

ग्लाइडर हादसे के बाद सभी उड़ान प्रशिक्षण पर रोक

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: उपराजधानी दुमका में सोमवार की शाम हुए टू सीटर ग्लाइडर हादसे के बाद दुमका एयरपोर्ट पर सभी उड़ान प्रशिक्षण को रोक दिया गया है. दुमका हवाई अड्डे के उस हिस्से को भी सील कर दिया गया है, जहां यह हादसा हुआ. इस हादसे में ग्लाइडर के इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार की मौत हो गयी, जबकि पायलट जे.पी सिंह का  अभी भी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर अस्पताल में सघन इलाज चल रहा है. वहीं दुमका की उपायुक्त और नागर विमानन के प्रशासनिक अधिकारी ने दुमका हवाई अड्डा पहुंच कर दुर्घटनास्थल और दुर्घटनाग्रस्त ग्लाइडर का  निरीक्षण किया. दुर्घटना के कारणों और सुरक्षा मानकों में हुई किसी चूक की  जांच के लिए नागर विमानन विभाग के विशेषज्ञों की टीम पहुंचने वाली है.

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि हादसे में घायल पायलट का इलाज अभी चल रहा है. हादसे के वजह क्या थी, उड़ान भरने से पहले  सुरक्षा मानकों का  पालन किया गया था या नहीं और दुर्घटनाग्रस्त ग्लाइडर में पहले से कोई खराबी थी या नहीं, इन सभी बातों का  पता तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा.

उपायुक्त ने बताया कि फिलवक्त सभी उड़ान प्रशिक्षण को बंद कर दिया गया है और जांच पूरी होने तक सभी तरह की उड़ानें रोक दी गयी हैं. गौरतलब है कि दुमका हवाई अड्डे पर नागर विमानन का प्रशिक्षण केंद्र है, जहां पालयट प्रशिक्षण दिया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“राष्ट्रीय एकता शिविर“ ,14 राज्यों के 250 प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दिखाएंगे अपनी संस्कृति

Next Post

बुरुगुलीकेरा नरसंहार के खिलाफ भाजपा सांसद आज संसद भवन में देंगे धरना

Next Post
बुरुगुलीकेरा नरसंहार के खिलाफ भाजपा सांसद आज संसद भवन में देंगे धरना

बुरुगुलीकेरा नरसंहार के खिलाफ भाजपा सांसद आज संसद भवन में देंगे धरना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d