BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज 11 अप्रैल तक बंद, शिक्षक और कर्मी करेंगे ड्यूटी

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लासेस
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आपदा प्रबंधन की बैठक में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को 11 अप्रैल तक बंद करने का फरमान जारी कर दिया है.

वहीं गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अब शिक्षा विभाग ने फरमान जारी करते हुए बताया है कि सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान  11 तक बंद रहेंगे लेकिन शिक्षक और कर्मचारियों को तय समय पर आकर अपनी ड्यूटी करनी होगी. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 11 अप्रैल तक स्कूल कॉलेज तो शैक्षणिक कार्यों के लिए बन्द रहेंगे पर शिक्षक और कर्मी अपनी ड्यूटी के समय मौजूद रहेंगे. वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करेंगे ड्यूटी.

इस दौरान पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं संचालित कर पाएंगे स्कूल-कॉलेज. शिक्षा विभाग के मुताबिक ड्यूटी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से जारी कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा.


बता दें कि राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग को 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है. राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) की शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया.

इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के बारे में आपदा प्रबंधन समूह विचार करे. बैठक के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को पांच से 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया. कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए 11 के बाद का निर्णय आगे लिया जाएगा.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छत्तीसगढ़ से भी वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध की तैयारी

Next Post

उपायुक्त ने प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ की बैठक, कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन का निर्देश

Next Post
उपायुक्त ने प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ की बैठक, कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन का निर्देश

उपायुक्त ने प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ की बैठक, कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d