BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

प्राण और सम्मान बचा रहे हैं कोरोना योद्धा: डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

by bnnbharat.com
May 7, 2020
in Uncategorized
कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता और समाजसेवी डॉ.प्रणव कुमार बब्बू ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के इस संकट काल में कोविड-19 योद्धा ना केवल हमारे प्राणो की रक्षा कर रहे हैं बल्कि वे देश का सम्मान भी बचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि चाहे वे डॉक्टर हो या पुलिस के जवान-अधिकारी, सुरक्षाकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, सफाईकर्मी, मीडिया के लोग, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी आदि परन्तु वे सभी अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं.

डॉ.बब्बू ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिना किसी जातिगत या धार्मिक भेदभाव के समाजहित में अपनी भूमिका अदा करता रहा है और इसी के तहत सभी कोरोना योद्धाओं को महासभा द्वारा सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद स्थिति सामान्य होने पर सम्मान समारोह आयोजित की जायेगी.

डॉ.बब्बू ने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ महीने से लोगों ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए अभूतपूर्व ढंग से लॉकडाउन को सफलता प्रदान की है. उन्होंने कहा कि इसी प्रकार धैर्य के साथ ही कोरोना का सामना किया जा सकता है. डॉ.बब्बू ने कहा कि लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंस के साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों के सख़्ती से पालन की जरूरत है.

केन्द्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी निर्णयों की सराहना करते हुए डॉ. बब्बू ने कहा कि झारखण्ड के साथ ही सभी राज्यों की सरकार के साथ बेहतर सामंजस्य कर कोरोना से लड़ाई जारी है और इसके लिये केन्द्र सरकार बधाई की पात्र है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेंगलुरु से विशेष ट्रेन से 1151 प्रवासी मजदूर/नागरिक रामगढ़ पहुंचे

Next Post

रविंद्र नाथ टैगोर: एक ऐसा व्यक्तित्व है जो मरकर भी अमर है…

Next Post
रविंद्र नाथ टैगोर: एक ऐसा व्यक्तित्व है जो मरकर भी अमर है…

रविंद्र नाथ टैगोर: एक ऐसा व्यक्तित्व है जो मरकर भी अमर है...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d