जमशेदपुर :- भले ही देश भर में एनआरसी और सीएए कानून बन गया है, लेकिन जमशेदपुर में लगातार इस कानून का विरोध प्रदर्शन जारी है. आपको बता दें कि जमशेदपुर में अल्पसंख्यकों के साथ एक बड़े समूह द्वारा एनआरसी और सीएए कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.
आगामी 31 जनवरी को ऑल इंडिया माइनॉरीटी वेलफेयर फ्रंट की ओर से जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा. जिसको लेकर सोमवार को संगठन के सदस्यों द्वारा जिले के एसएसपी को जानकारी दी गई.
जानकारी देते हुए संगठन के नेता बाबर खान ने बताया कि इस कानून को वापस लिए जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. साथ ही अगर सुनवाई नहीं हुई तो आनेवाले दिनों में आंदोलन और भी तेज किए जाने की बात कही.

