BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लहराया परचम

by bnnbharat.com
September 20, 2019
in Uncategorized

All India Students Council wave in Ranchi University Students Union Election

Share on FacebookShare on Twitter

आशका पटेल,

रांची: रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ 2019 के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 60 से अधिक सीटों पर बाजी मारी है. अदिवासी छात्र संघ ने 22, आजसू ने छह, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दो सीटों पर बाजी मारी है. रांची विवि में कुल 95 सीटों पर मतदान हुए थे. देर शाम तक अधिकतर कालेजों के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं. शुक्रवार को सुबह 10 बजे से ही पीजी विभाग समेत 16 कालेजों में छात्र संघ चुनाव को लेकर मतों की गिनती शुरू हुई. दोपहर दो बजे के बाद सबसे पहले रामलखन सिंह यादव कालेज के निर्वाचित छात्र नेताओं के नाम घोषित किये गये. इसके बाद डोरंडा कालेज, आरटीसी बीएड कॉलेज, जेएन कालेज और एसएस मेमोरियल कालेज में परिणाम घोषित किये गये. वृहस्पतिवार को हुए मतदान में छात्र संघ के लिए 20 फीसदी मत पड़े थे. अब तक भेजे गये नतीजों के आधार पर सबसे पहले बीएनएन भारत न्यूज की तरफ से परिणाम प्रकाशित किये जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों ने पीजी विभाग में पांच, मारवाड़ी कालेज में चार, रांची महिला महाविद्यालय में दो, डोरंडा कालेज में पांच, केबी कालेज बेड़ो में पांच, खूंटी कालेज में तीन, सिसई कालेज में पांच, जसपुरिया बीएड कालेज में पांच, आदित्य जालान कालेज में पांच, राम लखन सिंह यादव कालेज में एक, जेएन कालेज में पांच सीटों पर जीत दर्ज की है. निर्दलीय प्रत्याशियों में सीमा कुमारी और प्रगति प्रियदर्शी ने महिला कालेज रांची में जीत हासिल की है.

रामलखन सिंह यादव कालेज में अध्यक्ष के पद पर पप्पू कुमार महतो निर्वाचित हुए. पप्पू ने सोनू कुमार को 81 मतों से हराया. उपाध्यक्ष के पद पर अनिल कुमार राणा निर्वाचित हुए. सचिव पद पर रवि अग्रवाल, संयुक्त सचिव के पद पर अनिल कुमार शर्मा और उप सचिव के पद पर सोनाली मांझी को विजयी घोषित किया गया. डोरंडा कालेज में सचिन कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए. विवेक राज को उपाध्यक्ष, मोहित कुमार को सचिव, संयुक्त सचिव के पद पर बरखा कुजूर और उप सचिव के पद पर सुमित साहू निर्वाचित घोषित किये गये. आरटीसी बीएड कालेज में विक्रम विनय अध्यक्ष, रवि शेखर चौबे को उपाध्यक्ष, सुमीत तिवारी को सचिव, अभिषेक कुमार को संयुक्त सचिव और नीलम तिर्की को उप सचिव निर्वाचित किया गया. बीएन जालान कालेज सिसई में भी छात्र संघ के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये गये है. कालेज में डब्ल्यू भगत को छात्र संघ का अध्यक्ष, विनिता कुमारी को उपाध्यक्ष, सचिव के पद पर रानी कुमारी, संयुक्त सचिव के पद पर रॉकी औऱ उप सचिव के पद पर पृथ्वी राज साहू निर्वाचित घोषित किये गये. पीपीके कालेज बुंडू में भी नतीजे घोषित कर दिये गये हैं. इसमें छात्र संघ अध्यक्ष बने अमित मुंडा, सुरेंद्र लोहरा को उपाध्यक्ष, बुधराम मुंडा को सचिव, अंजना मुंडा कुमारी को संयुक्त सचिव और शिवानी कुमारी को उप सचिव के रूप में निर्वाचित किया गया.

रांची महिला कालेज के परिणाम भी अप्रत्याशित रहे. इसमें अध्यक्ष बनीं सीमा कुमारी, उपाध्यक्ष के लिए अमिशा सिन्हा, सचिव के पद पर प्रगति प्रियदर्शिनी और सीमा कुमारी संयुक्त सचिव बनीं. रिमी कुमारी सिंह डिपूटी सेक्रेटरी के लिए निर्वाचित हुईं. मारवाड़ी कालेज रांची में अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल जमाल गद्दी, उपाध्यक्ष के पद पर ऋषभ तिवारी, सचिव के पद पर ऋषभ राज, संयुक्त सचिव नीरज कुमार और उप सचिव के पद पर प्रगति कुमारी ने जीत हासिल की. मांडर कालेज में अध्यक्ष पद पर बुधनाथ उरांव विजयी बने. उपाध्यक्ष के लिए कृति उरांव, सचिव के लिए संदीप उरांव, संयुक्त सचिव के लिए श्याम किशोर मुंडा निर्वाचित घोषित किये गये. उप सचिव शनि कुमार बने. बिरसा कालेज खूंटी में छात्र संघ के अध्यक्ष बने भुवनेश्वर मुंडा, उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए अमित कुमार महतो, सचिव के पद पर सौरभ कुमार साहू, संयुक्त सचिव के पद पर सुप्रिया कश्यप और उप सचिव के पद पर नीलिमा श्वेता लकड़ा निर्वाचित हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लिबिया में फंसे पटना के डॉक्टर संजीव सिन्हा

Next Post

मालिश के लिए छात्रा को बुलाया था, मैं शर्मिंदा हूं- चिन्मयानंद

Next Post
मालिश के लिए छात्रा को बुलाया था, मैं शर्मिंदा हूं- चिन्मयानंद

मालिश के लिए छात्रा को बुलाया था, मैं शर्मिंदा हूं- चिन्मयानंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d