BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायतों में सभी प्रकार की योजनाएं संचालित हो ताकि मजदूरों को बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े : डीडीसी

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in Uncategorized
पंचायतों में सभी प्रकार की योजनाएं संचालित हो ताकि मजदूरों को बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े : डीडीसी

पंचायतों में सभी प्रकार की योजनाएं संचालित हो ताकि मजदूरों को बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े : डीडीसी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : डीडीसी रांची अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल ने कहा कि सोनाहातू प्रखंड में नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना अंतर्गत ट्रेंच सह बंड, फील्ड बंड, नाला पुनर्जीवन, सोकपिट की योजना अविलंब स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि मजदूरों को उनके गांव में ही काम मिल सके एवं जल संचयन के क्षेत्र में भी अच्छा काम हो सके। इससे गांव का पानी गांव में एवं खेत का पानी खेत मे ही रहेगा.

समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त रांची ने निर्देश दिया कि सोनाहातू प्रखंड में प्रति गांव कम से कम 6 योजना चलती रहें, साथ ही उन्होंने कहा कि कम से कम 40% एक्टिव लेबर को मनरेगा कार्य उपलब्ध कराया जाए.

डीडीसी रांची ने निर्देश दिया कि 2 दिनों के अंदर बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत सभी योजनाओं में गड्ढा खुदाई का कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही घेराव का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाए.

बैठक में डीडीसी रांची ने कहा कि सभी पंचायतों में सभी प्रकार की योजना ली जाए ताकि पंचायत में अधिक योजना होने से किसी भी मजदूर को बाहर जाकर काम करने की आवश्यकता न हो, मजदूर जिस गांव के हैं उसी गांव में उन्हें काम मिलता रहेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। डीडीसी ने कहा कि जो भी प्रवासी मजदूर बाहर से आए हैं उनको अविलंब जॉब कार्ड उपलब्ध कराया जाए.

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के आवास को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए एवं वित्तीय वर्ष 2020-21के लक्ष्य के अनुरूप आवास स्वीकृत कर दिया जाए.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू,श्री उत्कर्ष गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी,सोनाहातू श्री कुमुद कुमार झा, परियोजना पदाधिकारी, डी. आर. ड़ी. ए.,श्री ऋतु राज, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ की अहम बैठक, चीन पर चर्चा

Next Post

प्रशासन हुआ सख्त कोरोना होगा पस्त, मोहना में निकाली गई जागरूक रैली

Next Post
प्रशासन हुआ सख्त कोरोना होगा पस्त, मोहना में निकाली गई जागरूक रैली

प्रशासन हुआ सख्त कोरोना होगा पस्त, मोहना में निकाली गई जागरूक रैली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d