राँची: जिलों के सभी चिकित्सकों, नर्सेज व पारा मेडिकल कर्मियों की अवकाश 140अप्रैल तक रद्द कर दी गई है.
इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है.
मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में विभाग ने उक्त आदेश जारी किया है. कुलकर्णी ने कहा है कि विशेष परिस्थिति में जिले के उपायुक्त से अवकाश स्वीकृत करा सकते हैं.
विशेष कंट्रोल बनाए गए हैं:
कोरोना वायरस को लेकर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है. कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग सिविल सर्जन को बनाया गया है.
वहीं सीएचसी स्तर पर कंट्रोल रूम की जिम्मेवारी मेडिकल अफसर की होगी. इसके अलावा जिला स्तर पर फ्लू कॉर्नर भी बनाए गए हैं, सदर हॉस्पिटल के उपाधीक्षक-1 को जिम्मेवार बनाया गया है.

