BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मानवता की मिसाल: सभी ने छोड़ा साथ, पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया हाथ, दिया शव को कंधा

by bnnbharat.com
May 20, 2020
in समाचार
मानवता की मिसाल: सभी ने छोड़ा साथ, पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया हाथ, दिया शव को कंधा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. ईस्ट दिल्ली के जैतपुर में जब पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला की अर्थी को कंधा देने से मना कर दिया तो दिल्ली पुलिस के सिपाही मदद के लिए आगे आए.

पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिला के अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार करवाया. दिल्ली पुलिस ने ये खबर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, “कुछ फर्ज़ निभाया, कुछ कर्ज़ उतारा.”

बुजुर्ग महिला की रविवार रात मौत हो गई थी. सोमवार को अंतिम संस्कार में मदद के लिए कोई भी पड़ोसी तैयार नहीं हुआ. बुजुर्ग मृतक महिला का पति थाने पहुंचा और पुलिस से मदद मांगी. इसके बाद पुलिस की टीम ने जसपाल सिंह की पत्नी सुधा कश्यप (62) को कंधा दिया और श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करवाया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधा कश्यप नवंबर से बीमार चल रही थी. उनके 26 साल के बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. बुजुर्ग महिला ने रविवार रात अपने पति के साथ खाना खाया था, लेकिन वह सुबह नहीं जागी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जसपाल सिंह (66) पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं और दिल्ली में उनका कोई रिश्तेदार नहीं है. पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा ने कहा, ”क्योंकि वह अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं पा रहे थे, इसलिए उन्होंने पुलिस से मदद मांगी. पांच पुलिसकर्मी उनके घर गए और सारी व्यवस्था की. महिला का दाह संस्कार किया. इसके बाद उन्होंने जसपाल सिंह को उनके घर पर छोड़ दिया.

दिल्ली पुलिस ने कहा, कोरोनो वायरस महामारी को लेकर बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं. लेकिन इस मामले में इस बात पुष्टि नहीं हुई है कि सुधा की मृत्यु कोरोनो वायरस के कारण हुई. फिर भी पड़ोसी और जसपाल के करीबी रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सर्ड क्वारंटाइन सेंटर पर खाने के लिए फल, बिस्कुट एवं पानी की बोतल कराया गया उपलब्ध

Next Post

2 साल में ‘आयुष्मान भारत’ के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ के पार: PM मोदी

Next Post
2 साल में ‘आयुष्मान भारत’ के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ के पार: PM मोदी

2 साल में 'आयुष्मान भारत' के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ के पार: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d