रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से लेह में फंसे 60 श्रमिक आज से झारखंड लौट रहें हैं. हम अपने प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घर लौटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस कार्य में सहयोग के लिए लद्दाख प्रशासन, स्पाइस जेट, इंडिगो और सीमा सड़क संगठन की पूरी टीम को धन्यवाद.

