BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी नोडल पदाधिकारियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा अनिवार्य: एडीएम

by bnnbharat.com
October 7, 2020
in समाचार
सभी नोडल पदाधिकारियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा अनिवार्य: एडीएम
Share on FacebookShare on Twitter

मास्क पहनने के बाद सामाजिक दूरी के साथ लाइन में खड़े हो सकते है मतदाता: सीएस

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नोडल/सहायक नोडल पदाधिकारियों की सूची

मतदान केंद्र पर रखें कोरोना संक्रमण से सतर्कता का ध्यान

पूर्णियां: निर्वाचन प्रक्रिया में कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ विभाग द्वारा राज्य के सभी सिविल सर्जनों को पत्राचार कर कहा गया हैं कि चुनाव के समय विधानसभा क्षेत्रों में कोविड-19 से संबंधित सभी तरह की गतिविधियां संपन्न कराने में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसको लेकर जिले में 225 सेक्टर पदाधिकारियों के साथ 11 सेक्टर हेल्थ एजुकेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है जो संबंधित मतदान पदाधिकारियों के साथ चुनाव के दिन भ्रमण करेंगे. अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी राहुल कुमार ने जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के सभागार में आयोजित सभी नोडल/सहायक नोडल पदाधिकारियों की बैठक में बताया कि पूरे निर्वाचन प्रक्रिया में कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों को शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की सुगमता के लिए विधानसभा वार चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है.

सभी नोडल पदाधिकारियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों काकि पालन करना होगा अनिवार्य:

अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सभी नोडल व सहायक नोडल पदाधिकारियों को कोविड-19 से संबंधित विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को शत-प्रतिशत अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे और मतदान की समाप्ति के बाद सभी सहायक नोडल पदाधिकारी व सहायक नोडल पदाधिकारी मतदान की प्रक्रिया में उपयोग में लाये गए कोविड-19 से संबंधित मास्क, गलप्स, सेनेटाइजर एंव पीपीई कीट को प्रोटोकॉल के अनुसार ससमय निस्तारण भी सुनिश्चित करना है.

मास्क पहनने के बाद सामाजिक दूरी अपनाते हुए लाइन में खड़े हो सकते है मतदाता:

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि चुनाव के दिन जिले के सभी मतदान केंद्रों के बाहर शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए तीन लाइन में 15 से 20 गोलाकार बनाना हैं, एक लाइन में पुरूष, दूसरे लाइन में महिला और तीसरे लाइन में दिव्यांग व बुजुर्ग महिला/पुरुषों के लिए रखा गया है. सभी मतदाताओं को मास्क पहन कर आना अनिवार्य किया गया हैं, साथ ही थर्मल स्केनिंग के बाद ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में खड़े होंगे. इस कार्य में एएनएम, आशा, सेविका/सहायिका, जीविका समूह के दीदी को लगाया गया हैं. सीएस के द्वारा चुनावी प्रक्रिया के दौरान शत प्रतिशत सफलता के लिए एक कोर कमिटी का गठन किया गया हैं जिसमें डॉ ओपी साह, इमीडियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला, डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह, बीसीएम संजय कुमार दिनकर एवं राजीव कुमार शामिल है.

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऐसे रहें सतर्क :
 व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
 बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
 साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
 छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंके.
 उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके.
 घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
 बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें.
 आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
 मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें
 किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों
 कहीं नयी जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें
 बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्रीमी लेयर हटाओ, जाति आधारित जनगणना कराओ: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

Next Post

रिया ड्रग डीलरों के किसी रैकेट का नहीं है हिस्सा: BHC

Next Post
रिया ने नहीं दिया सही जवाब तो शाम तक हो जाएगी गिरफ्तारी

रिया ड्रग डीलरों के किसी रैकेट का नहीं है हिस्सा: BHC

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d