BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनौतियों के लिए तैयार रहें सभी पदाधिकारी: उपायुक्त 

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
चुनौतियों के लिए तैयार रहें सभी पदाधिकारी: उपायुक्त 

चुनौतियों के लिए तैयार रहें सभी पदाधिकारी: उपायुक्त 

Share on FacebookShare on Twitter

बिश्वजीत शर्मा,

  • सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक

  • क्वारंटाइन सेंटर पर रहे रहे लोगों की संवेदनाएं समझें- उपायुक्त

  • श्रमिकों के लिए झारखंड सरकार द्वारा दिखाई जा रही है अपनत्व की भावना

साहिबगंज: कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए समाहरणालय स्थित सभगार में उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्ष्ता में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गई.

बैठक में उपायुक्त वरुण रंजन ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 2 महीने से लॉकडाउन से है तथा आप सभी के सहयोग से लॉक डाउन की अवधि में भी जिला सुचारू रूप से कार्यरत है.

उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण का कोई मरीज नहीं है परंतु अन्य राज्यों तथा जिले से श्रमिक आ रहे हैं, उनमें से कई लोग रेड जोन से आ रहे हैं जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका है.

बैठक में उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे जिले में गम्भीर रूप से कोरोना प्रभावित राज्य या जिले से श्रमिकों को आने की संभावना है. इसलिये हमें ज्यादा गंभीरता से कार्य करना होगा एवं कई अन्य चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है जिसके लिए हमें तौयार रहने की आवश्यकता है.

उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि इस संकट की घड़ी में बाहर से मजदूरों को लाने तथा मजदूरों के प्रति अपनत्व की भावना दिखाते हुए झरखण्ड सरकार जो कार्य कर रही है इसके लिए पूरे भारतवर्ष में झारखंड की तारीफ की जा रही है.

यह झरखण्ड के लिए गौरव की बात है तथा हमें इस गौरव को आगे भी बनाये रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी लोग आते रहेंगे एवं जिला प्रशासन इन सभी लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है.

बैठक में उपायुक्त वरुण रंजन ने सभी क्वारंटाइन इंचार्ज को संबोधित करते हुए कहा कि उनके हाथों में क्वारंटाइन सेंटर की देख रेख की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है तथा आप अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें.

उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपने सीनियर पदाधिकारी से समन्यवय स्थापित करें. तथा क्वारंटाइन केंद्र में रखे गए व्यक्ति के परेशानी को समझें एवं उनसे व्यवहारिक संबध बनाये रखें.

बैठक में उपायुक्त रंजन ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सभी क्वारंटाइन केंद्र की साफ सफाई का निर्देश दिया.

उन्होंने बैठक में कहा कि बाहर से आये श्रमिकों के सकैंनिंग के एवं मेडिकल जांच के बाद अगर उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाए तो श्रमिकों के खाने-पीने, साफ सफाई की व्यवस्था, सोने रहने की व्यवस्था शौचालय आदि की व्यवस्था प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्य कर्मियों के साथ समन्यवय स्थापित कर सुनिश्चित करें.

बैठक में उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा सभी पदाधिकारी क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे लोगों के साथ विनम्र रहें तथा उन्हें क्वारंटाइन में रहने के लिए प्रेरित करें.

बैठक में उपायुक्त रंजन ने सभी पदाधिकारियों को खाने की गुणवत्ता पर नजर रखने एवं समय समय पर खाने की जांच करने का निर्देश दिया.

उन्होंने क्वारंटाइन में रह रहे लोगों की कॉउंसलिंग करने का निर्देश देते हुए कहा कि क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे लोगों की मदद से केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था साफ सफाई व्यवस्था या खाना बनाने में मदद के लिए भी प्रेरित करें.

बैठक में क्वारंटाइन किये गए लोगों को में जागरूकता फैलाने तथा उन्हें अन्य कार्यों में इंगेज करने का भी निर्देश दिया गया.

बैठक में उपायुक्त वरुण रंजन ने क्वारंटाइन सेंटर में बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिये किये गए व्यवस्थओं की समीक्षा की.

बैठक में पुलिस बल की तैनाती दण्डाधिकरियों की प्रतिनियुक्त की भी जानकरी ली गयी तथा विधिवेवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया.

अंत में उपायुक्त रंजन ने कहा कोरेंटिंन में रह रहे श्रमिक हमारे अपने लोग हैं जिनकी संवेदनाओं को समझने की जरूरत है.
परन्तु इस संकट की घड़ी में वह आम लोगों से मिक्स न हो तथा संक्रमण का प्रसार न हो यह सुनिश्चित करना अति आवस्यक है. एवं लोगों को सुरक्षित भी रखना है.

बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, उप विकास आयुक्त मनोहर मराण्डी, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कर्ण सत्यार्थी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मिथलेश कुमार झा, पुलिस उपाधीक्षक राजा मित्रा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल पदाधिकारी सभी थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आदित्यपुर के भाटिया बस्ती में व्यवसायी पर तलवार से हमला

Next Post

ई-नाम पोर्टल से लगातार किसानों को मिल रहा है लाभ, शिवचरण खलको ने बेची दो टन तरबूज

Next Post
ई-नाम पोर्टल से लगातार किसानों को मिल रहा है लाभ, शिवचरण खलको ने बेची दो टन तरबूज

ई-नाम पोर्टल से लगातार किसानों को मिल रहा है लाभ, शिवचरण खलको ने बेची दो टन तरबूज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d