BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत-चीन तनाव पर सर्वदलीय बैठक आज

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in Uncategorized
भारत-चीन तनाव पर सर्वदलीय बैठक आज

भारत-चीन तनाव पर सर्वदलीय बैठक आज

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक होगी, जिसमें अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रमुख शामिल होंगे. यह मीटिंग वर्चुअल होगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने यह सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

इस बैठक में भारत और चीन के बीच मौजूदा विवाद पर चर्चा होगी. बैठक में पीएम मोदी यह जानकारी देंगे कि फिलहाल लद्दाख के गलवान घाटी में कैसे हालात हैं. देनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प के बाद ग्राउंड जीरों पर कैसे हालात हैं और फिलहाल चीन का क्या रुख है, इन सभी मुद्दों पर पीएम मोदी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देंगे. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत कई दिग्गज नेता शामिल होने की खबर है. कुछ राजनीतिक दलों को न्योता नहीं मिला है, जिसके कारण विवाद भी हो रहा है.

बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सर्वदलीय बैठक से पहले सभी प्रमुख दलों के अध्यक्षों से फोन पर बात की और चर्चा की. बताया जा रहा है कि इस बैठक में 17 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं.

गौरतलब है कि लद्दाख में सीमा पर जब से चीन और भारत के बीच विवाद बढ़ा है तब से कांग्रेस लगातार यह मांग कर रही थी कि केंद्र सरकार इस संबंध में देश को जानकारी दे. लेकिन सरकार लगातार चुप्पी साधे हुए थी. गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए, हालांकि इस दौरान यह दावा किया गया है कि चीन के भी 43 सैनिक मारे गए. इस झड़प के बाद भी कांग्रेस यह मांग कर रही थी कि पीएम मोदी इस संबंध में देश को जानकारी दें और सर्वदलीय बैठक बुलाएं. आखिकार पीएम मोदी को सर्वदलीय बैठक बुलानी पड़ी. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सामने आए और उन्होंने गलवान घाटी में झड़प को लेकर प्रतिक्रिया दी.

इस बैठक के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को सरकार ने न्योता नहीं दिया है. आप ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है.

आज शाम पांच बजे होने वाली इस बैठक में अलग-अलग पार्टियों के अध्यक्ष शामिल होंगे. इस बैठक में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर चर्चा होगी.  सूत्रों के मुताबिक, जिन पार्टियों के पांच से ज्यादा सांसद हैं सिर्फ उन्हें ही इस बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है.

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, जेएमएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, शिवसेना के प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक बैठक में शामिल होंगे.

इनके अलावा सीपीआई-एम के महासचिव सीताराम येचुरी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एमके स्टालिन बैठक में शामिल होंगे.  सर्वदलीय बैठक से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी विपक्षी पार्टी के अध्यक्षों से बात की है।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल

Next Post

Breaking: राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू, ढुल्लू महतो पहुंचे

Next Post
Breaking: राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू, ढुल्लू महतो पहुंचे

Breaking: राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू, ढुल्लू महतो पहुंचे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d