BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मार्च से शुरू हो सकती है सभी पैसेंजर ट्रेनें

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
मार्च से शुरू हो सकती है सभी पैसेंजर ट्रेनें
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi:- लॉकडाउन के बाद से ही देश में सभी तरह की पैसेंजर ट्रेनें बंद हैं. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए केवल स्पेशल ट्रेनें ही चलाई जा रही हैं. यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे मार्च से सभी ट्रेनों को फिर शुरू कर सकता है. वहीं आने वाले एक माह के भीतर दिल्ली से हरियाणा और राजस्थान के शहरों के लिए चलने वाली सबअर्बन ट्रेन सेवा भी शुरू की जा सकती है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर रेलवे लगातार राज्यों से संपर्क में है. लेकिन राज्यों की तरफ से कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा रहा है. कई बड़े राज्यों ने कहा कि जिस भी शहर में कोरोना के केस में कमी आ रही है वहां धीरे-धीरे पैसेंजर ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं.कोरोना काल में रेलवे सीमित संख्या में यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन कर रहा है. जिससे उसे राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है. रेलवे को यात्रियों से होने वाली आय इस साल 87 फीसदी घटकर सिर्फ 4,600 करोड़ रुपये रह गई जबकि पिछले साल यह 53,000 करोड़ थी. हालांकि रेलवे ने खाद्यान्न और उर्वरकों जैसी गैर-पारंपरिक वस्तुओं की ढुलाई में वृद्धि से आमदनी बढ़ाई है.

वहीं रेलवे ने अपने नुकसान की भरपाई और बाजारों तक जरूरी सामानों को पहुंचाने के लिए फ्रेट लोडिंग में बढ़ोत्तरी दर्ज की है. दिसंबर 2019 के मुकाबले गत दिसंबर में रेलवे ने 8.54 फीसदी अधिक सामान की लोडिंग की. दिसंबर 2020 में रेलवे ने 118.13 मिलियन टन सामान का लदान किया. जबकि रेलवे ने दिसंबर 2019 में 108.84 मिलियन टन सामानों को गंतव्य तक पहुंचाया था. इससे रेलवे की कमाई भी 6.87 फीसदी अधिक बढ़ी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेलुगु सुपरस्टार पवन कुमार कल्याण ने राम मंदिर के लिए दान किए इतने रुपए

Next Post

दिल्‍ली-UP सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, चलेंगी सर्द हवाएं

Next Post
उत्तर भारत में पांच डिग्री तक गिरेगा तापमान

दिल्‍ली-UP सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, चलेंगी सर्द हवाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d