BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी ने निभाई जिम्मेदारी, दो गज की दूरी हुई ढीली तो बढ़ेगा संकट: PM मोदी

by bnnbharat.com
May 11, 2020
in समाचार
सभी ने निभाई जिम्मेदारी, दो गज की दूरी हुई ढीली तो बढ़ेगा संकट: PM मोदी

सभी ने निभाई जिम्मेदारी, दो गज की दूरी हुई ढीली तो बढ़ेगा संकट: PM मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के मुद्दे पर आज फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं. दोपहर तीन बजे से शुरू हुई इस मैराथन बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों की राय ली जा रही. बैठक के शुरू होने के साथ ही सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया.

सूत्रों ने बताया कि मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि राज्य मिलकर काम कर रहे हैं. कैबिनेट सचिव, राज्यों के सचिव से लगातार संपर्क में हैं. अधिक फोकस रखें और सक्रियता बढ़ाएं. संतुलित रणनीति से आगे बढ़ें, चुनौतियां क्या हैं, मार्ग क्या होगा, इस पर काम करें.

पीएम ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि आप सभी के सुझावों से दिशा-निर्देश निर्धारित होंगे. भारत इस संकट से अपने आप को बचाने में बहुत हद तक सफल हुआ है. राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, दो गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा. हम लॉकडाउन कैसे लागू कर रहे हैं. यह बड़ा विषय रहा, हम सबकी भूमिका महत्वपूर्ण रही.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयास रहे कि जो जहां है वहीं रहे, लेकिन मनुष्य का मन है और हमे कुछ निर्णय बदलने भी पड़े. गांव तक यह संकट न पहुंचे यही चुनौती अब है. आप सब आर्थिक विषयों पर अपने सुझाव दें.

दो सेशन में होगी बैठक

बहरहाल, बैठक का दो सेशन होगा. सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी से बात करेंगे. इसके बाद कोरोना और लॉकडाउन पर पीएम नरेंद्र मोदी की बात अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, त्रिपुरा, ओडिशा, केरल, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, गोवा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुदुचेरी, सिक्किम, बिहार और हिमाचल प्रदेश के सीएम से होगी.

आखिर में पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करेंगे. 6 केंद्र शासित (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप) को आज बोलने का मौका नहीं मिलेगा. ये अपने विचार और सुझाव लिखित में भेज सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभिभावकों का ट्विटर पर “नो स्कूल-नो फीस” का देशव्यापी मुहिम

Next Post

कब और कहां से चलेगी ट्रेन, कितनी जगह रुकेगी? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Next Post
कब और कहां से चलेगी ट्रेन, कितनी जगह रुकेगी? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कब और कहां से चलेगी ट्रेन, कितनी जगह रुकेगी? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d