रांची: इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने कहा कि 15 दिनों तक चलने वाले विशेष सफाई अभियान में चाईबासा जिला पुलिस के जवान भी जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं खड़े रहेंगे. सभी थाना, पुलिस कैंप एवं सभी पिकेट्स को भी इस अभियान के साथ जोड़ेंगे और वहां पर भी मुहिम चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया जाएगा.
क्षेत्र में अवस्थित थाना स्तर पर नालियों इत्यादि की साफ-सफाई करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. थाना परिसर की बेहतर साफ-सफाई के बाद आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई में भी पूरी पूरा सहयोग चाईबासा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा.
कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए वीर सेनानी शहीद राम भगवान केरकेट्टा की प्रतिमा जोकि पोस्ट ऑफिस चौक, चाईबासा में स्थापित है. किसी कारणवश खंडित हो गई थी संबंधित मामला जिला उपायुक्त के संज्ञान में आने पर उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिमा को ढक दिया गया है, तथा कल से प्रतिमा के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया जाएगा.

