BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव के नजदीक आते ही शक्ति प्रदर्शन में जुटे सभी राजनीतिक दल

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in Uncategorized
चुनाव के नजदीक आते ही शक्ति प्रदर्शन में जुटे सभी राजनीतिक दल

All political parties engaged in demonstrating power as soon as elections are near

Share on FacebookShare on Twitter

तमाड़: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी शक्ति प्रदर्शन में जुटे हैं. तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के दिउड़ी मंदिर मैदान में पूर्व मंत्री राजा पीटर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले महासम्मेलन का आयोजन किया. हजारों की संख्या में महिला पुरुष और युवा कार्यकर्त्ता राजा पीटर के समर्थन में महासम्मेलन में एकजुट नजर आए.

महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा पहुंचे और तमाड़ के दिउड़ी मन्दिर मैदान से हुंकार भरी. राजा पीटर की पत्नी आरती देवी समेत कई लोगों ने राष्ट्रीय अध्य्क्ष धीरज शर्मा का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया.

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य्क्ष धीरज शर्मा ने तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं और आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि राजा पीटर के साथ अन्याय हुआ है इस अन्याय का जवाब देने का वक्त आ गया है. राजनीतिक रंजिश के तहत मुकदमा दायर किया गया है. आपलोगों के लिए राजा पीटर दिन रात लड़ते रहते हैं. ये लड़ाई सिर्फ राजा पीटर की लड़ाई नहीं है. हमसब की लड़ाई है, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की लड़ाई है. इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में यही प्यार और एकजुटता दिखाना है और जीत हासिल करनी है. दिउड़ी मैदान में आयोजित एन सी पी के महासम्मेलन में पूर्व मंत्री राजा पीटर की पत्नी आरती देवी, मीना देवी, अजय गिद्ध, बंटी मुण्डा, प्रमोद भगत समेत दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में आम जनता उपस्थित थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हैप्पी बर्थडे सपना चौधरी

Next Post

सेविका-सहायिका पर लाठीचार्ज के खिलाफ माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, कहा.. तानाशाह हो गई है रघुवर सरकार

Next Post
सेविका-सहायिका पर लाठीचार्ज के खिलाफ माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, कहा.. तानाशाह हो गई है रघुवर सरकार

सेविका-सहायिका पर लाठीचार्ज के खिलाफ माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, कहा.. तानाशाह हो गई है रघुवर सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d