आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल को लोकल बनाने के लिये आज सांसद संजय सेठ के साथ रांची के प्रजापति समाज (कुम्हार) के साथ एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में कुम्हार समाज की उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गई इस बैठक में प्रजापति समाज के लोग बडी संख्या में उपस्थित थे
सांसद सेठ ने कहा चीन को अगर कोई आर्थिक चोट दे सकता है अपने हुनर से तो वह है प्रजापति समाज( कुम्हार )अभी दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ, जैसे महापर्व आ रहे हैं हम सब को चीनी के निर्मित गणेश लक्ष्मी की मूर्ति सहित चीन के सामानों का बहिष्कार करना होगा और लोकल को वोकल बनाने के लिए कुम्हार जो शिल्पकार है उसके निर्मित सामानों को खरीदना होगा इनके द्वारा निर्मित समान भारतीय संस्कृति और शुद्धता के अणु रूप होता है इसके लिए हमारा प्रयास होगा कि इन त्योहार में रांची के विभिन्न स्थानों पर( कुम्हार) के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाए जहां सिर्फ (कुम्हार) द्वारा निर्मित बस्तु ही बेचे जाएंगे इसके लिए प्रशासन के सहयोग से जगह चिन्हित कर उपलब्ध कराया जाएंगे आत्म निर्भर भारत के तहद हमारे कुम्हार समाज को आगे बढ़ने का पूरा प्रयास किया जाएगा रोजगार में होने वाले कठिनाइयों का समाधान भी करने का हर संभव प्रयास करेंगे इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी सहित हम सभी तैयार है
आज के इस बैठक में प्रजापति समाज के राजू प्रजापति, त्रिवेणी काशी ,अर्जुन प्रजापति पार्षद, सदन प्रजापति, ललिता देवी , ,,राजेश प्रजापति ,प्रसाद प्रजापति, अजय पाल, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे
यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी

