BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी क्वारंटाइन केंद्रों का किया गया निरीक्षण

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in समाचार
सभी क्वारंटाइन केंद्रों का किया गया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन जारी है. इस दौरान कोविड-19 को रोकने हेतु जिला प्रशासन खूंटी पूरी तरह सक्रिय है.

अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती व रनिया प्रखंड के नोडल पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता जितेंद्र मुंडा द्वारा रनिया प्रखंड के विभिन्न क्वारंटाइन केंद्रों का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान संबंधित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे सभी लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो ये सुनिश्चित किया गया, साथ ही क्वारंटाइन सेंटर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया.

मौके पर निर्देश दिया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए नियमित अंतराल पर पूरे क्वारंटाइन सेंटर की साफ सफाई की जाए, इसके साथ ही पूरे क्वारंटाइन सेंटर को सैनिटाइज भी किया जाए. इसके अलावा सभी केंद्रों के प्रभारियों को खाने-पीने की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया.

अनुमंडल पदाधिकारी ने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से खानपान सहित अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा, साथ ही किसी तरह की कोई समस्या होने पर नोडल पदाधिकारियों से संपर्क करने की बात कही.

खूंटी उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देशानुसार प्रखंडवार नोडल पदाधिकारियों को नामित किया गया है. निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण इस्तियाक अहमद को अड़की प्रखंड, भूमि सुधार उप समाहर्ता जितेंद्र मुंडा को रनिया, जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा को कर्रा, कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यवीर रजक को तोरपा एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रेमतोष चौबे को मुरहू प्रखंड के नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है.

इस दौरान सभी प्रभारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे सभी कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन शत प्रतिशत करवाना सुनिश्चित करें.

निर्देश दिया गया कि क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों से बाहर का कोई व्यक्ति संपर्क में ना आए, इसका विशेष ख्याल रखें. उनके द्वारा संबंधित सेंटर पर पर्याप्त मात्रा में मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Breaking: IIM रांची का एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव,राज्य में आकड़ा पहुंचा 596

Next Post

अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम कोरोना संक्रमण के लिए जिम्मेदार: संजय राउत

Next Post
अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम कोरोना संक्रमण के लिए जिम्मेदार: संजय राउत

अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम कोरोना संक्रमण के लिए जिम्मेदार: संजय राउत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d