BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समय पर सभी सवालों का मिल जाएगा जवाबः सोनिया

by bnnbharat.com
January 17, 2020
in Uncategorized
समय पर सभी सवालों का मिल जाएगा जवाबः सोनिया

समय पर सभी सवालों का मिल जाएगा जवाबः सोनिया

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड विधानसभा 2019 में निर्वाचित कांग्रेस के 16 विधायकों ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की.

इस मौके पर झारखंड से पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और सिंहभूम लोकसभा सीट की सांसद गीता कोड़ा के अलावा पार्टी प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे.

झारखंड के नवनिर्वाचित सभी विधायकों ने सोनिया गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास 10 जनपथ जाकर उनसे मुलाकात की.

सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पार्टी विधायकों नेउन्हें संगठन को मजबूत करने का दिशा-निर्देश मिला है.

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्हें संगठन में काम करने का हौसला मिला है और सोनिया गांधी ने यह निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र तथा राज्य में जनहित की समस्याओं के निदान को लेकर काम करें.

बाद में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी. मंत्रिमंडल विस्तार पर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि समय पर सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा.

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पिछले महीने घोषित नतीजों में कांग्रेस को 81 में से 16 सीटों पर जीत मिली थी.

उसने 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे. पिछली विधानसभा में उसके सदस्यों की संख्या छह थी. इस प्रकार उसे 10 सीटों का फायदा हुआ है.

कांग्रेस ने राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और इस गठबंधन ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BSF ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पिस्तौल-गोलियां भी मौके पर मिलीं, तस्कर भागने में कामयाब

Next Post

टीपीसी का उग्रवादी धराया

Next Post
टीपीसी का उग्रवादी धराया

टीपीसी का उग्रवादी धराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d